News And Event

Best Results

World Class Infrastructure

Top Faculty

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संभागीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

2023-04-26

जयपुर। सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर संभाग द्वारा संभागीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान आवासन मंडल एवं अध्यक्ष, राजस्थान सिख समाज, विशिष्ट अतिथि जसबीर सिंह (कोषाध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग एवं गुरमीत सिंह जी (सेक्रेटरी, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर) के कर कमलों द्वारा किया गया। इसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में सम्पूर्ण राजस्थान से 69 विद्यालयों के 114 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किये गये। प्रदर्शनी ‘प्रोद्योगिकी एवं खिलौने' विषय पर आधारित है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी को दो भागों में विभाजित किया गया है। कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 11 तक के छात्र एवं छात्राएं अपने मॉडल की प्रस्तुति करेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा विज्ञान एवं तकनीक को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एवं छात्र एवं छात्राओं की वैज्ञानिक क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है  प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे बजे तक रही । प्रदर्शनी शनिवार 17 दिसम्बर 2022 को भी 5 बजे तक रहेगी। समापन समारोह 17 दिसम्बर 2022 को दोपहर 03:30संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। प्रदर्शित किये गये मॉडलों को जयपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं भी देख सकेंगे। इस हेतु विद्यालय प्रशासन द्वारा जयपुर शहर के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है।